Ration Card Online Application Process - राशन कार्ड क्यों महत्वपूर्ण है?

 राशन कार्ड भारत में प्रत्येक व्यक्ति के लिए सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेजों में से एक है; यह दस्तावेज़ राज्य सरकार के आदेश या प्राधिकार पर प्रदान किया जाता है। अब, आप बहुत ही आसानी से सरल तरीके से राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और राशन कार्ड की स्थिति भी ऑनलाइन जांच सकते हैं।

राशन कार्ड का विवरण नागरिकों की पहचान और निवास का एक महत्वपूर्ण प्रमाण प्रदान करता है, इसका उपयोग अधिवास प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, मतदाता पहचान पत्र आदि बनाने के लिए आवेदन करने के प्रमाण के रूप में भी किया जाता है। आप नाम से भी राशन कार्ड विवरण की जांच कर सकते हैं।

राशन कार्ड पहचान की पेशकश करते हैं और साथ ही धारक को भारत सरकार द्वारा जारी भोजन, ईंधन या अन्य सामान का राशन पाने का अधिकार देते हैं। इनका उपयोग मुख्य रूप से सब्सिडी वाले खाद्य पदार्थ (गेहूं, चावल, चीनी) और मिट्टी का तेल खरीदते समय किया जाता है।

कार्ड उस राज्य में लागू होते हैं जहां आप रहते हैं। हम दस्तावेजों के प्रारूप और संकलन में आपकी सहायता कर सकते हैं। इससे आपको प्रक्रिया को जल्दी और आसानी से निपटाने में मदद मिलेगी। तो आगे बढ़ें, आइए हम आपकी मदद करें!

राशन कार्ड के उद्देश्य

राशन कार्ड का मुख्य उद्देश्य गरीब नागरिकों की मदद करना है, इस कार्ड की मदद से सरकार ऐसे गरीब नागरिकों की मदद करना चाहती है, जो कि अपने परिवार के लिए राशन खरीदने में असमर्थ है, सरकार ऐसे गरीब लोगो को राशन कार्ड की मदद से राशन प्रदान करती है। राशन कार्ड की मदद से गरीब नागरिकों को उचित दर पर राशन प्राप्त होता है।

राशन कार्ड के प्रकार 

राशन कार्ड मुख्यता 4 प्रकार के होते है, जिसकी पहचान अलग-अलग रंगो के अधार पर की जाती है, इनमे नीला, गुलाबी, सफेद और पीला राशन कार्ड होते है। इन राशन कार्डो को अलग-अलग वर्गों के लोगो में जारी किया जाता है।

  • एपीएल राशन कार्ड (APL Ration Card): यह राशन कार्ड सरकार द्वारा ऐसे परिवार को जारी किए जाते हैं जो गरीबी रेखा से ऊपर की स्थिति में आते हैं| यानी इस राशन कार्ड पर किसी प्रकार की कोई भी खाद्य सामग्री नहीं दी जाती|
  •  बीपीएल राशन कार्ड (BPL Ration Card): यह राशन कार्ड सरकार उन परिवारों को जारी करती है जो गरीबी रेखा के अंतर्गत आते हैं| ऐसे परिवार जिनकी वार्षिक आय 2 लाख रुपए से कम है|
  • ए ए वाई राशन कार्ड (AAY Ration card): यह राशन कार्ड ऐसे परिवारों को जारी किए जाते हैं जो बहुत ही ज्यादा गरीब है| ऐसे परिवार जिनकी वार्षिक आय एक लाख रुपए से कम है|
  • अन्नपूर्णा राशन कार्ड: यह राशन कार्ड ऐसे परिवारों को जारी किए जाते हैं जो अत्यंत ज्यादा गरीब हैं और जिनके पास आय के कोई भी स्रोत नहीं है|

राशन कार्ड में आवेदन करने हेतु योग्यता

यदि आप राशन कार्ड बनवाने के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो आपको सरकार द्वारा दी गई सभी योग्यताओं की पूर्ति करनी होगी जो कि इस प्रकार से हैं-

  • राशन कार्ड को बनवाने के लिए के लिए आपका भारत का मूल निवासी होना अनिवार्य है।
  • कार्ड बनवाने के लिए आवेदन करने के लिए व्यक्ति की उम्र 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
  • राशन कार्ड बनवाने के लिए केवल गरीब नागरिक ही आवेदन कर सकते हैं।
  • सरकार गरीबी रेखा से नीचे या उनसे ऊपर रहने वाले नागरिकों की आय के अनुसार विभिन्न प्रकार के राशन कार्ड जारी करती है।

यदि आप राशन कार्ड को बनवाने के लिए आवेदन करते है, तो आपको ऊपर दी हुई सभी योग्यताओं की पूर्ति करनी होगी।

राशन कार्ड आवेदन हेतु आवश्यक दस्तावेज

यदि आप राशन कार्ड बनवाना चाहते हैं, तो आपको सरकार द्वारा मांगे जाने वाले कुछ आवश्यक दस्तावेजों की आवश्यकता होगी जो कि इस प्रकार से हैं-

  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • मनरेगा जॉब कार्ड
  • तीन पासपोर्ट साइज फोटो
  • बिजली बिल
  • बैंक पासबुक
  • मोबाइल नंबर
  • मतदाता पहचान पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र

यदि आप राशन कार्ड बनवाना चाहते तो आपको ऊपर दिए हुए सभी आवश्यक दस्तावेजों की आवश्यकता होगी अगर आप ऊपर दिए गए सभी आवश्यक दस्तावेजों की पूर्ति करते हैं, तो आप बड़ी ही आसानी से अपना राशन कार्ड बनवा पाएंगे।

राशन कार्ड बनवाने के लिए आवेदन प्रक्रिया

अगर आप भी अपन राशन कार्ड बनवाने के लिए आवेदन करना चाहते है, तो आपको नीचे दिए हुए सभी स्टेप्स को ध्यानपूर्वक फॉलो करे, जो की इस प्रकार से है-

  • राशन कार्ड बनवाने के लिए सबसे पहले आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट   NFSA  पर जाना होगा।
  • इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर पहुंचने पश्चात आपको होम पेज पर जाना होगा।
  • होम पेज पर पहुंचने पश्चात आपको एक डाउनलोड फॉर्म का एक विकल्प ढूंढना होगा और फिर विकल्प ढूंढने का बाद आपको उस विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको अपने राज्य एवं ग्राम को सेलेक्ट करना होगा।
  • अब आपके सामने एक एप्लीकेशन फॉर्म ओपन होकर आ जाएगा जो की पीडीएफ के फार्म में होगा।
  • अब आपको राशन कार्ड की उसे पीडीएफ को डाउनलोड कर और फॉर्म को ओपन करना होगा उस फॉर्म में मांगी जाने वाली सभी जानकारी को आपको सही-सही दर्ज करना होगा।
  • अब आपको उसमें मांगे जाने वाले सभी दस्तावेजों को इकट्ठा कर फार्म के साथ जोड़कर अपनी नजदीकी तहसील में जाकर उसे जमा करना होगा।
  • अब तहसील के अधिकारी द्वारा आपके सारे दस्तावेजों को वेरीफाई किया जाएगा अगर आपका सब कुछ सही निकलता है तो आपका राशन कार्ड को बनाने की प्रक्रिया को आरंभ कर दिया जाएगा।

अगर आप भी अपना राशन कार्ड बनवाना चाहते हैं, तो ऊपर दिए गए सभी स्टेप्स को ध्यानपूर्वाक फॉलो करें अगर आप ऊपर दिए गए सभी स्टेप्स को ध्यानपूर्वाक फॉलो करते हैं, तो आप बहुत ही आसानी से अपने राशन कार्ड को बनवाने के लिए आवेदन कर सकेंगे।



टिप्पणियाँ